30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियाFormer Cricketer शेन वॉर्न मौत: उठने लगा सवालिया निशान, कैसे हुई मौत?

Former Cricketer शेन वॉर्न मौत: उठने लगा सवालिया निशान, कैसे हुई मौत?

शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 708 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट अपने नाम किए थे।

Google News Follow
​​ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत को लेकर कई सवाल उठते दिखाई दे रहे हैं| हाल ही में थाइलैंड पुलिस ने वॉर्न की मौत को लेकर एक खुलासा किया है। पुलिस का कहना है शेन वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। शेन वॉर्न की मौत बीते शुक्रवार को थाईलैंड के एक निजी विला में हुई थी। वॉर्न को बचाने के लिए उनके दोस्तों ने पूरी कोशिश की,लेकिन वह उनकी जान नहीं बचा सकें। खबरों के अनुसार शेन वॉर्न अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड के ‘को समुई’ के ‘समुजाना’ विला में छुट्टियां मनाने गए थे।

52 वर्षीय शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाईलैंड पुलिस ने मामले में एक बड़ा खुलासा किया था। थाईलैंड पुलिस को विला की तलाशी करते हुए शेन वॉर्न के कमरे के फर्श और तौलियों पर ‘खून के धब्बे’ मिले थे, जहां छुट्टियां मनाने गये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आखिरी सांस ली थी। और अपने परिवार से दूर रह रहे थे। शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 708 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार शेन वॉर्न की मौत के बाद उनके शव के साथ एंबुलेंस में एक महिला ने डेढ़ मिनट तक समय बिताया था। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी है कि आखिर वो महिला एंबुलेंस तक कैसे पहुंची? एक जर्मन महिला ने उस एंबुलेंस में एंट्री की थी, जिसमें वॉर्न का पार्थिव शरीर था। महिला एंबुलेंस में डेढ़ मिनट तक रही।उस महिला का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अपने हाथ में फूल पकड़े हुए है।

वही, महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि हां वह वॉर्न को जानती हैं। महिला ने बताया की जब उनके दोस्त उन्हें एंबुलेंस में ले जा रहे थे, तो वह दोनों महिलाएं एंबुलेंस तक गईं। इसके बाद एंबुलेंस का ड्राइवर उतरा और उसने महिला के लिए दरवाजा खोल दिया। महिला डेढ़ मिनट तक एंबुलेंस में वॉर्न के शरीर के साथ रही। पोस्टमॉर्टम से पहले वॉर्न के शव के साथ महिलाओं का समय बिताना बेहद चिंताजनक है।

 यह भी पढ़ें-

दोस्तों ने 20 मिनट तक शेन वार्न को बचाने की कोशिश, पर अफ़सोस !  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें