27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियाजापान: पूर्व प्रधानमंत्री आबे का निधन, भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित

जापान: पूर्व प्रधानमंत्री आबे का निधन, भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित

उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

Google News Follow
जापान के पूर्व प्रधानमन्त्री शिंजो आबे के मृत्यु की पुष्टि होने के बाद भारत में कल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दु:खी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे।
उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।
बता दें कि जापान सरकार के हवाले से जापान के सरकारी चैनल एनएचके और जीजी न्यूज़ एजेंसी ने उनकी मौत की पुष्टि अभी अभी किया है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गयी थी। इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने राजधानी टोक्यो में बताया था कि, “पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की हालत बेहद गंभीर है।” जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का नारा क्षेत्र के काशीहारा शहर में निधन हुआ।
घटना में शिंजो आबे को गले में गोली लगी थी और काफी खून बह जाने के बाद अस्पताल में उन्हें बचाने की काफी कोशिशें हो रहीं थीं। लेकिन शिंजो आबे में जीवन के कोई संकेत नज़र नहीं आ रहे थे। अभी अभी समाचार एजेंसी एऍफ़पी ने सरकार के हवाले से शिंजो आबे की मृत्यु की पुष्टि किया है। इसके साथ ही जापान की न्यूज़ एजेंसी जीजी ने भी बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन की पुष्टि की गई है।
इससे पहले जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दरमियान गोली मार दी गई थी। घटना के वक्त वे भाषण दे रहे थे। आबे पर नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। शिंजो आबे रविवार को होने वाले अपर हाउस चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी।
​​यह भी पढ़ें-​

उद्धव ठाकरे की ​बढ़ी मुश्किलें, जायेगा​ ​शिवसेना ​​​​”​सिबल​” ?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें