29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामा हरियाणा में चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

 हरियाणा में चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

Google News Follow
हरियाणा पुलिस ने करनाल से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई आईबी की रिपोर्ट पर की गई है।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,गुरुवार को सुबह तड़के बसताड़ा टोल प्लाजा के पास इन चारों संदिग्धों को पकड़ा गया। ये सभी एक गाड़ी से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे थे। शुरूआती जानकारी के अनुसार ये सभी संदिग्ध पंजाब से दिल्ली जाने वाले थे। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि सभी संदिग्धों की उम्र 20 से  25 साल के लगभग  है। आरोपियों के पास से इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिलने से पुलिस भी हैरान है। शक है कि इन हथियारों को कहीं पहुंचाने के लिए कहा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, चारों संदिग्ध आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हुए हैं। संदिग्धों को पकड़ने के लिए ख़ुफ़िया विभाग,पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक होने की वजह से संदिग्धों की कार की तलाशी रोबोट द्वारा ली गई।
ये भी पढ़ें 

 

रिपोर्ट: करतारपुर कॉरिडोर का पाकिस्तान कर रहा दुरूपयोग 

‘सुराज’ के बहाने ‘शुभारंभ’ करेंगे पीके, बनाएंगे नई पार्टी लेकिन…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें