इस घटना को लेकर मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात सोमवार आधी रात के बाद की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम संदीप अपने दोस्त अजय को अपने कमरे पर ले गया। वहां उसे शराब पिलाई गई।
अजय की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है, जबकि आरोपी संदीप वहीं मौजूद था। लोगों ने तुरंत संदीप को पकड़ लिया और गोलमुरी थाने की पुलिस को सूचना दी। घायल अजय को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है।
गोलमुरी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी संदीप ने तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में दोस्त की हत्या की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट हो सके।
सेबी ने एफएंडओ ट्रेडिंग के लिए नियम सख्त किए, एक अक्टूबर से होंगे लागू!



