29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियागणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश भर में हर्षोल्लास का माहौल!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश भर में हर्षोल्लास का माहौल!

आज से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। गणपति उत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसका आरंभ गणेश चतुर्थी से होता है और समापन अनंत चतुर्दशी तिथि को होता है।  इस दौरान आज से भक्त गणपति जी को पंडाल या घर के मंदिरों में स्थापित करते हैं। 

Google News Follow
देशभर में गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है​|​ ​गणेशोत्सव ​का पर्व शुरू ​गया​ है| इस पावन बेला में घर-घर बप्पा का आगमन होगा​|​ 15 से 20 दिन पहले ही हम सभी इस त्योहार की तैयारी में लग जाते हैं​|​ इन दिनों हम सुबह उठकर दरवाजे पर रंगोली बनाने से लेकर घर को सजाने तक कई काम करने के लिए उत्साहित रहते हैं।
​ आज यानी 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है।आज से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। गणपति उत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसका आरंभ गणेश चतुर्थी से होता है और समापन अनंत चतुर्दशी तिथि को होता है।  इस दौरान आज से भक्त गणपति जी को पंडाल या घर के मंदिरों में स्थापित करते हैं।
गणेश स्थापना के बाद भगवान गजानन नन्हे मेहमान की तरह अपने भक्तों के घर पर वास करते हैं। वैसे तो 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन होता है लेकिन तीसरे, पांचवें या सातवें दिन भी गणेश विसर्जन किया जा सकता है।

हर साल देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। पूरे 10 दिनों तक पंडालों से लेकर घरों तक में इसकी खूब रौनक देखने को मिलती है।

इन दिनों में गणपति बप्पा की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और बप्पा को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश होती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। दरअसल, 10 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दौरान गणेश भक्त बप्पा को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं उन्हें भोग लगाते हैं और भजन कीर्तन करते हैं।

यह भी पढ़ें-

फिर दिखी भाजपा की ताकद; सिर्फ तीन दिन में बने 1 करोड़ सदस्य!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें