32 C
Mumbai
Monday, December 15, 2025
होमराजनीतिफिर दिखी भाजपा की ताकद; सिर्फ तीन दिन में बने 1 करोड़...

फिर दिखी भाजपा की ताकद; सिर्फ तीन दिन में बने 1 करोड़ सदस्य!

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान परिवार का विस्तार और एक वैचारिक आंदोलन है।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरे भारत में एक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ नामक 2024 राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभियान का पहला सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद इस अभियान को देशभर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस अभियान के माध्यम से एक करोड़ सदस्यों का पंजीकरण पूरा हो चुका है।

बीजेपी ने गुरुवार को ‘सदस्यता अभियान-2024’ के तहत तीन दिनों में एक करोड़ सदस्यों का पंजीकरण पूरा कर लिया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस अभियान के आंकड़ों की जानकारी दी है। भाजपा ने एक वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “एक करोड़ और गिनती… यह तो बस शुरुआत है। हम साथ मिलकर एक अविश्वसनीय मील के पत्थर तक पहुंचे हैं और यह तो बस शुरुआत है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को नवीनीकृत भाजपा सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपा। गुरुवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के साथ नड्डा ने दिल्ली में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भाजपा सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें:

अब बच नहीं पाएगा आर जी कर कॉलेज का आरोपी, मिला अहम सबूत !

बाहरी देशों से पैसा आकर्षित करने वाला महाराष्ट्र, देश का आधे से ज्यादा निवेश ले गया इस बार भी !

डकैत मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सियासत गरमाई !

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान परिवार का विस्तार और एक वैचारिक आंदोलन है। साथ ही उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ के समय से ही हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की पूरी कोशिश की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,663फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें