30.9 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमदेश दुनियाफिट इंडिया साइकिल अभियान में गीता फोगाट और स्वीटी बूरा सराहा

फिट इंडिया साइकिल अभियान में गीता फोगाट और स्वीटी बूरा सराहा

खेल जगत से पहलवान गीता फोगाट, मुक्केबाज स्वीटी बूरा, जूडो खिलाड़ी प्रिया शर्मा, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन शामिल हुए।

Google News Follow

Related

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों में खेल और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम भी शामिल थे।

खेल जगत से पहलवान गीता फोगाट, मुक्केबाज स्वीटी बूरा, जूडो खिलाड़ी प्रिया शर्मा, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन शामिल हुए।

इस मौके पर आईएएनएस से बात करते हुए गीता फोगाट ने कहा, “यह एक खास दिन था। मुझे बहुत अच्छा लगा कि इतनी सारी महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। सबमें बहुत ऊर्जा थी। हमारे प्रधानमंत्री ने 6-7 साल पहले यह पहल शुरू की थी। उस समय से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है।”

आईएएनएस से बात करते हुए स्वीटी बूरा ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत अच्छा कार्यक्रम था। मैं पहले भी ‘संडे ऑन साइकिल’ में आई थी, लेकिन उस समय इतना जोश नहीं था। इतने सारे कार्यक्रम और महिलाओं में फैली जागरूकता की वजह से अब महिलाओं की भागीदारी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

प्रिया शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं यहां पहली बार आई हूं। मैं यह देखकर हैरान रह गई कि यहां इतना बड़ा इवेंट होता है, और इतनी सारी महिलाएं यहां आती हैं। मुझे खुशी है कि यहां महिलाओं के लिए कुछ खास आयोजित किया गया।”

अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। महिलाओं का हर कोने, हर राज्य और हर शहर से प्रतिनिधित्व होना चाहिए। ऐसी पहल बहुत खास होती हैं।”

साइकिल रैली में महिला प्रतिभागियों के साथ मिलिंद सोमन भी शामिल हुए। मिलिंद ने महिला प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाई और अन्य फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हुए। इस दौरान अधिकांश महिला प्रतिभागी गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थीं। मिलिंद सोमन ने कई महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन प्रत्येक रविवार को देश के अनेक हिस्सों में किया जाता है। केंद्र सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस इवेंट का उद्देश्य देशवासियों, खासकर युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को बढ़ाना है। युवाओं में बढ़ रही मोटापे की समस्या को कम करने के लिए भी साइक्लिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साइक्लिंग पर्यावरण के बेहतर बनाए रखने की दिशा में भी अहम है।

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें