29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाआसाराम के आश्रम में खड़ी कार में लड़की का मिला शव, 3दिन...

आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में लड़की का मिला शव, 3दिन से थी लापता  

Google News Follow

Related

जेल में बंद आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है।बताया जा रहा कि यह लड़की तीन दिन से लापता थी। शव मिलने के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया। नाबालिग लड़की की उम्र 13 -14 साल की बताई जा रही है। यह घटना आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि यह लड़की 5 अप्रैल से ही लापता थी। इसका शव तीन बाद मिला है। आल्टो कार में बदबू आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।  कार में बदबू आने के बाद  वहां उपस्थित गार्ड ने कार का दरवाजा खोला उसके बाद  उसमें लड़की का शव देखकर इस घटना की जानकारी पुलिस बको दी। घटना की सूचना मिलने पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसाराम के आश्रम में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गुजरात के आश्रम में दो छात्र लापता हो गए थे। इसके बाद पांच दिन बाद इस छात्रों के शव साबरमती नदी के पास मिले थे यह घटना 2008 की है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भी ऐसी घटना हुई थी। फिलहाल  आसाराम रेप के मामले में जोधपुर जेल में बढ़ है। उनका बेटा नारायण साईं भी  बलात्कार का दोषी पाए जाने पर सूरत की एक जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें   

 

Temple Attack:​ ​जेहादी ऐप बना रहा था मुर्तजा, ​ATS का बड़ा खुलासा​

पाक सुप्रीम कोर्ट का इमरान को झटका: केयरटेकर पीएम से भी हाथ धोये!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें