28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामायूपी में पेट में सोना, अपहरण ने उजागर की तस्करी की साजिश!

यूपी में पेट में सोना, अपहरण ने उजागर की तस्करी की साजिश!

मुरादाबाद में अगर सऊदी से लौटे लोगों का अपहरण न होता तो सोने की तस्करी का राज दफन हो जाता। सोना तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी चमका देकर निकल आए थे।

Google News Follow
सऊदी अरब से लौटे छह लोगों का यदि अपहरण नहीं होता तो सोने की तस्करी का राज भी दफन हो जाता। पुलिस ने अपहरण के बाद मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी को बंधन मुक्त कराया। पूछताछ में बदमाशों ने सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना होने की बात कही तो पुलिस ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हो गई।
मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए सऊदी अरब से लौटे चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोगों के पेट में सोना नहीं मिला है। शुक्रवार को पेट में सोना होने की सूचना पर ही बदमाशों ने कार चालक समेत सात लोगों का अपहरण किया था। हालांकि, पुलिस ने सभी को छुड़ा लिया था। शनिवार को पुलिस ने निजी लैब के अलावा जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कराया।
दोनों की रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे।
मुरादाबाद में एक अपहरण की घटना ने सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया है। सऊदी अरब से लौटे छह लोगों का शुक्रवार को हाईवे से अपहरण किया गया। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और सभी को सकुशल छुड़ा लिया गया।

जांच में बड़ा खुलासा हुआ : चार लोगों के पेट में कैप्सूल के रूप में सोना छिपाकर लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने अब तक नौ कैप्सूल बाहर निकाले हैं, जिनका कुल वजन करीब 225 ग्राम है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी ये तस्कर जांच एजेंसियों को चकमा देकर बाहर निकलने में सफल रहे।

पुलिस को आशंका है कि रामपुर के टांडा क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने इस तस्करी की मुखबिरी की थी। फिलहाल पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अगर यह अपहरण नहीं होता, तो यह तस्करी का बड़ा मामला हमेशा के लिए दबा रह जाता। कस्टम और इंटेलिजेंस एजेंसियों को अब अलर्ट कर दिया गया है।”

यह भी पढ़ें-

भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा; अब जर्मनी लक्ष्य!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें