28 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियागोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत!

गोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत!

हाल में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1 लाख रुपए पर पहुंच गया था।

Google News Follow

Related

सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है। गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 2,375 रुपए कम होकर 91,484 रुपए हो गई है, जो कि पहले 93,859 रुपए थी।

इसके साथ 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 83,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 85,975 रुपए पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 70,394 रुपए से कम होकर 68,613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

हाल में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1 लाख रुपए पर पहुंच गया था।

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया है। एक किलो चांदी का भाव 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 96,400 रुपए प्रति किलो पर था।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर तक सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,325 रुपए और चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,458 रुपए पर था। जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में कमी आने की वजह अमेरिकी-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होना है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कॉमैक्स पर सोना 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,141.35 डॉलर प्रति औंस पर था। 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें-

राजनाथ सिंह का बयान: पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंक और पीओके पर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें