29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाखुशखबरी: दिसंबर 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा राम मंदिर, लेकिन..

खुशखबरी: दिसंबर 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा राम मंदिर, लेकिन..

पूरे परिसर का निर्माण 2025 तक होने की उम्मीद

Google News Follow
अयोध्या। श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर दिसबंर 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकता है। राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें कि 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने मंदिर का भूमिपूजन किया था। इससे पहले भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कह चुका है कि राम मंदिर का मुख्य परिसर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
Ram Temple in Ayodhya to open for devotees by December 2023: Sources
ANI UP,@ANINewsUP
ट्रस्ट के अनुसार भले राम मंदिर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन पूरे परिसर का निर्माण 2025 तक होने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में ही म्यूजियम, डिजिटल आर्काइव और एक रिसर्च सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। म्यूजियम और आर्काइव के माध्य से लोग अयोध्या और राम मंदिर के इतिहास के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा हिंदू संस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा।
इस साल की शुरुआत से कई बार दोहरा चुके हैं कि दो साल के भीतर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी और आम श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन की अनुमति होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का काम लगभग पूरा हो जाएगा और लोग भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सकेंगे। बता दें कि गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुए एक साल पूरा हो रहा है।
इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे। कहा जा रहा है कि इस इवेंट को पीएम नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। वहीं, कोरोना 2020 में 5 अगस्त को पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन किया था। गुरुवार को अयोध्या में एक कार्यक्रम के 100 से अधिक लोगों को अन्नादान किया जाएगा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें