29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमधर्म संस्कृतिGanesh Chaturthi 2021: गणपति महोत्सव पर कोरोना का साया! जानें

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति महोत्सव पर कोरोना का साया! जानें

Google News Follow

मुंबई। इस साल भी गणेश पूजा पर कोरोना का साया देखने को मिल रहा है। मुंबई मंडल सचिव सुधीर साल्वी का कहना है कि इस साल भी लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल कोरोना दिशा निर्देशों के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाएगा, भणपति बप्पा की 4 फीट ऊंची प्रतिमा को 10 सितंबर को मंदिर में स्थापित किया जाएगा,उनका कहना है कि गणेशोत्सव मंडल भक्तों से घर में रहकर बप्पा की ऑनलाइन पूजा और दर्शन करने की अपील करेगा। कोरोना महामारी की वजह से मुंबई में गणेश मूर्ति बनाने वालों के बिजनेस को भी बड़ा झटका लगा है, मूर्तिकारों का कहना है कि कोरोना प्रतिबंधों की वजह से लगातार दूसरी साल उनका कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।

एक मूर्तिकार ने कहा कि इस साल स्थिति पहले से बेहतर है.पर महामारी की वजह से गणपति प्रतिमा की मांग अभी भी पहले से काफी कम है. वहीं महंगाई की वजह से मूर्ति में आने वाली लागत काफी बढ़ गई है। मुंबई के मूर्तिकार प्रशांत कौशिक ने कहा कि इस साल पिछले साल का तुलना में गणपति प्रतिमा की मांग बेहतर है. उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से पहले वह हर साल करीब 150 मूीर्तियां बनाते थे. लेकिन इस साल वह 100 से कम मूर्तियां ही बना रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब ईको फ्रेंडली ट्रेंड की वजह से मिट्टी से बनी मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं देश-दुनिया से लोग इस दौरान लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें