28.3 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमदेश दुनिया'गोविंदा के कई अफेयर थे', सुनीता आहूजा ने किए अपनी शादी को...

‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा ने किए अपनी शादी को लेकर खुलासे!

शो के प्रीमियर एपिसोड में होस्ट फराह खान ने सुनीता आहूजा से जुड़ी कुछ पुरानी मीडिया हेडलाइंस पढ़कर सुनाईं। इनमें एक हेडलाइन ने खास ध्यान खींचा| 

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पति गोविंदा के कई अफेयर थे।

शो के प्रीमियर एपिसोड में होस्ट फराह खान ने सुनीता आहूजा से जुड़ी कुछ पुरानी मीडिया हेडलाइंस पढ़कर सुनाईं। इनमें एक हेडलाइन ने खास ध्यान खींचा, जिसमें सुनीता का एक बयान लिखा था- ‘मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं।’

इस पर सुनीता ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा, ”प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए। गोविंदा ने लाइफ में इतने अफेयर्स किए, इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम होती हैं। पर मुझे लगता है इतने साल जो मैंने ची ची (गोविंदा) के साथ निभाया है, मुझे लगता है उसके जैसा बेटा होना चाहिए।”

इसके बाद शो में एक और हेडलाइन पढ़ी गई, जिसे को-होस्ट रितेश देशमुख ने सुनाया। इसमें कहा गया, “जब तक पति-पत्नी साथ हों तब तक अंखियों से गोली मारे। पर जब कोई थर्ड पार्टी आ जाए तो घुटनों पर गोली मारे।”

सुनीता आहूजा ने इस पर भी जवाब दिया और कहा, “सुन रहे हो चीची (गोविंदा) तो सुन लेना। घुटनों पर गोली तभी लगती है जब कोई लाइफ में आ जाती है। वो भी मैंने झूठ नहीं बोला। मेरे बारे में कई अफवाहें फैलाई गईं, जिसमें यहां तक कहा गया कि मैंने गोली चलाई थी। उस समय मैं मुंबई में नहीं थी, बल्कि खाटू श्याम मंदिर में थी।”

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। उन्होंने अपनी शादी को करीब दो साल तक प्राइवेट रखा। बाद में अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक किया। इस कपल का एक बेटा भी है, जिनका नाम यशवर्धन आहूजा है।

यह भी पढ़ें-

बेलफास्ट में भारतीय टीम का भव्य स्वागत, तिरंगे से जगमगाया सिटीहॉल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें