देश भर कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां; लगाया जाएगा छप्पन भोग!

भगवान कृष्ण के जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य तैयारियां की गई हैं और भक्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है​|​

देश भर कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां; लगाया जाएगा छप्पन भोग!

Grand-preparations-for-Krishna-Janmashtami-across-the-country

देश​ ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज धूमधाम से मनाई जा रही है​|​ भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है| जन्माष्टमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है| इस त्योहार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है​|​ जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है| इस दिन व्रत रखने, दान करने और भगवान कृष्ण के मंदिरों में जाने का विशेष महत्व होता है|

देश के विभिन्न मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं और सुबह से ही श्रद्धालुजन मंदिर में कान्हा के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं​| ​भगवान कृष्ण के जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य तैयारियां की गई हैं|​श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने घोषणा की कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 26 अगस्त को 20 घंटे के लिए खुला रहेगा​, जिससे भक्त ​कान्हा​ का दर्शन कर सकेंगे​|​ जबकि अन्य दिनों में मंदिर ​मात्र​ 12 घंटे के लिए खुला रहता है|​

नोएडा के इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं​|​ जन्माष्टमी के आयोजन को देखते हुए नोएडा सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन टेंपल में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है​|​ मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया है​|​ दूसरी ओर दिल्ली के बिरला मंदिर में फूल-माला और मोर पंखों से खास सजावट की जा रही है​|​ आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट भी मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाए जा रहे हैं​|​

कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाएगा​|​ साथ ही विशेष पोशाक पहनाकर उनका श्रृंगार भी किया जाएगा​|​ ​इस अवसर पर भक्तों के लिए भी खास भंडारे का आयोजन किया जाएगा​|​ उनके बैठने के लिए एक मैदान तैयार किया गया है​|​ यहां हर बार कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बिरला मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं​|​ भजन कीर्तन और श्री कृष्ण लीला देखने के लिए यहां पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां कृष्ण भक्त जन्माष्टमी का आनंद लेंगे​|​

कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बिरला मंदिर ​आकर्षक​ रूप से सजाया गया है​|​ यहां पर बहुत अच्छी तैयारी की गई है, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं​|​ हमें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है​|​ ​भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को बहुत अच्छे तरीके से सजाया गया है​| कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा ​चाक चौबंद व्यवस्था की हुई हैं​|​ बिरला मंदिर में दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है​|​ सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी​|​ पुलिसकर्मियों के अलावा मंदिर के वॉलिंटियर्स भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे​|​

यह भी पढ़ें-

J&K Assembly Elections : भाजपा के नए उम्मीदवारों की सूची जारी,पहले चरण में कोई बदलाव नहीं!

Exit mobile version