30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाJ&K Assembly Elections : भाजपा के नए उम्मीदवारों की सूची जारी,पहले चरण...

J&K Assembly Elections : भाजपा के नए उम्मीदवारों की सूची जारी,पहले चरण में कोई बदलाव नहीं!

भाजपा ने नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों का नाम है।​ कुछ समय बाद ही इस लिस्ट को ​भाजपा द्वारा वापस ले लिया गया था। पहले चरण के 15, दूसरे चरण के दस और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।​ ​भाजपा​ ने नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुराने नेता जिसके नामों को लेकर काफी​ नाराजगी थी|अगली लिस्ट में उनका नाम कट सकता हैं| पूर्व MOS प्रिया सेठी के पति हैं युद्धवीर सेठी| जम्मू से पेंडिंग रखी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा होगी|उम्मीदवारों की लिस्ट के बदलाव में आरएसएस संगठन का भी हस्तक्षेप होगा|

बता दें कि अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर में होने जा रहे महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की यह पहली लिस्ट थी| यह लिस्ट कई मायने में चौंकाने वाली थी| भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में प्रथम चरण के मतदान वाली 15 सीटों पर, दूसरे चरण के मतदान वाले 10 सीटों पर और तीसरे चरण में वोटिंग वाले 19 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, लेकिन इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल नहीं थे|

भाजपा ने पाम्पोर से इंजी.सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शौपियां से जावेद अहमद कादरी,अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार, भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, रामबाण से राकेश ठाकुर, बनिहाल से सलीम भट्ट, हब्बाकदल से अशोक भट्ट और रियासी से कुलदीप राज दुबे को उम्मीदवार घोषित किया था|

वहीं श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे, बुधल से चौधरी जुल्फिकार अली, मेंढर से मुर्तजा खान, नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत,छम्ब से राजीव शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था| लेकिन लिस्ट वापस होने के बाद अब इन उम्मीदवारों को दोबारा से नई लिस्ट का इंतजार करना होगा|

​यह भी पढ़ें-

Bangladesh Violence:​​ ​दो ​गुटों​ में भड़की हिं​सा​ की आग​​​​, 50 लोग घायल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें