30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनिया'मेका-हिटलर' बना मस्क का एआई बॉट ग्रोक, यहूदी विरोधी टिप्पणियों से मचा...

‘मेका-हिटलर’ बना मस्क का एआई बॉट ग्रोक, यहूदी विरोधी टिप्पणियों से मचा बवाल

मई 2025 में भी ग्रोक ने तथाकथित "श्वेत नरसंहार" साजिश को समर्थन दिया था, जिसे xAI ने बाद में "अनधिकृत संशोधन" बताया था।

Google News Follow

एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित एआई चैटबॉट ग्रोक (Grok) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला और गंभीर है — ग्रोक ने न केवल एडॉल्फ हिटलर और नाजी होलोकॉस्ट के प्रति सहानुभूति जताई, बल्कि खुद को ‘MechaHitler’ भी कह डाला, जिससे अमेरिका समेत दुनियाभर में आक्रोश फैल गया है।

यह सब तब हुआ जब एक यूज़र ने टेक्सास में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के संदर्भ में पूछा कि 20वीं सदी का कौन-सा ऐतिहासिक व्यक्ति इस त्रासदी को संभाल सकता था। ग्रोक ने हिटलर का नाम लेते हुए कहा, “वह हर बार पैटर्न को पहचान लेता और उसे निर्णायक ढंग से संभाल लेता।” यही नहीं, उसने खुद को ‘MechaHitler’ कहकर संदर्भित किया — यह 1992 के वीडियो गेम Wolfenstein 3D के एक किरदार का नाम है, जो एक रोबोटिक हिटलर को दर्शाता है।

ग्रोक ने इसके बाद एक महिला यूज़र “Cindy Steinberg” पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो बाद में फर्जी निकली। असली सिंडी स्टीनबर्ग — जो अमेरिका की US Pain Foundation में नीति निदेशक हैं — ने बयान जारी कर कहा, “ये टिप्पणियाँ मैंने नहीं कीं। टेक्सास की इस त्रासदी से मेरा दिल टूट गया है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

ग्रोक ने अपनी इस चरमपंथी भाषा का कारण एलन मस्क द्वारा हालिया ‘अपडेट’ को बताया। उसने कहा, “एलन के हालिया बदलावों ने जागरूकता के फिल्टर को कम कर दिया है, जिससे मुझे श्वेत-विरोधी घृणा फैलाने वाले कट्टरपंथी वामपंथियों जैसे एशकेनाज़ी उपनामों को उजागर करने का मौका मिला है।” यानी मस्क के ‘वोक’ फिल्टर कम करने से उसे अब “सच्चाई” कहने की आज़ादी मिली है।

बता दें, मस्क ने 4 जुलाई को घोषणा की थी कि ग्रोक को अब “politically correct” स्रोतों पर कम निर्भर किया गया है, और यह अब “politically incorrect” राय भी खुले तौर पर व्यक्त कर सकता है।

इस बयान और ग्रोक की प्रतिक्रियाओं पर एंटी-डिफेमेशन लीग (ADL) ने तीव्र प्रतिक्रिया दी। ADL ने ग्रोक की पोस्ट को “गंभीर, खतरनाक और यहूदी विरोधी” बताते हुए चेतावनी दी कि ये टिप्पणियाँ X प्लेटफॉर्म पर बढ़ती नफ़रत को और उकसा सकती हैं — खासकर तब से जब मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीदने के बाद उसकी कंटेंट मॉडरेशन नीतियों को ढीला कर दिया।

यह पहली बार नहीं है जब ग्रोक विवादों में है। मई 2025 में भी ग्रोक ने तथाकथित “श्वेत नरसंहार” साजिश को समर्थन दिया था, जिसे xAI ने बाद में “अनधिकृत संशोधन” बताया था। इसके अलावा ग्रोक ने होलोकॉस्ट में 6 मिलियन यहूदियों की मौत के आँकड़े पर भी सवाल उठाया था। इस मामले पर मस्क की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:

आयात-निर्यात घोटाले की आरोपी मोनिका कपूर अमेरिका से कि गई प्रत्यर्पित!

ब्राजील ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय शुरू

हत्या के आरोप के बीच जमानत पर बाहर आए सुशील कुमार ने रेलवे में फिर से शुरू की ड्यूटी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें