28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामागुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, अलकायदा के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार!

गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, अलकायदा के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार!

चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

Google News Follow
गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईए) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी फरासखाना, दिल्ली, मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद, सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भोईवाडा, मोडासा और जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी नोएडा सेक्टर 63, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान आकाशदीप के रूप में हुई। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से यह गिरफ्तारी की।

22 वर्षीय आकाशदीप अमृतसर का रहने वाला है। आरोप है कि पंजाब के बटाला में हुए ग्रेनेड अटैक के समय आकाशदीप ने हमलावरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया करवाई थी।

उस पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है। स्पेशल सेल के मुताबिक, आकाशदीप सोशल मीडिया के जरिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकियों के संपर्क में था।
यह भी पढ़ें-

सावन विशेष: शिव के अंगों से जुड़े उत्तराखंड के पांच रहस्यमयी मंदिर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें