32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनिया​ज्ञानवापी मस्जिद ​मामला​: ​एक और कोर्ट कमिश्नर नियु​क्ति​ की मांग​ ?

​ज्ञानवापी मस्जिद ​मामला​: ​एक और कोर्ट कमिश्नर नियु​क्ति​ की मांग​ ?

स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने यह कह करके सस्पेंस पैदा कर दिया कि आज ही रिपोर्ट पेश की जा सकती है|तो वहीं अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 10 घंटे की वीडियोग्राफी, 1500 फोटोग्राफ है, इस वजह से 3 दिन की सर्वेक्षण रिपोर्ट को आज अदालत के समक्ष पेश कर पाना कठिन है|

Google News Follow

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे का काम पूरा हो गया है| अब सरकारी वकील ने मंगलवार को याचिका दायर करके एक और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की है| इसके साथ ही वजूखाने और शौचालय को शिफ्ट करने की मांग की गई है|

वाराणसी के ज्ञानवापी म​​स्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बीच आज कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश होनी है| रिपोर्ट को लेकर अभी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है| इस बीच सरकारी वकील ने मंगलवार को याचिका दायर करके एक और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की है| इसके साथ ही वजूखाने और शौचालय को शिफ्ट करने की मांग की गई है|

ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक सर्वे का काम चला|तीन दिनों में की गई ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर सर्वेक्षण की रिपोर्ट आज किसी भी सूरत में पेश नहीं की जा सकेगी|यह दावा एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने किया है|उन्होंने कहा कि आज रिपोर्ट नहीं पेश की जाएगी, उसके लिए 3 दिन का समय मांगा जाएगा|

लेकिन स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने यह कह करके सस्पेंस पैदा कर दिया कि आज ही रिपोर्ट पेश की जा सकती है|तो वहीं अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 10 घंटे की वीडियोग्राफी, 1500 फोटोग्राफ है, इस वजह से 3 दिन की सर्वेक्षण रिपोर्ट को आज अदालत के समक्ष पेश कर पाना कठिन है,हम शुक्रवार तक का समय मांग सकते हैं|

यह भी पढ़ें-

​मूसलाधार बारिश ​के​ कारण ​​ ​रोकी गई​ ​बद्रीनाथ यात्रा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें