31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा नहीं होती, तो समुद्र में होते भगवान राम: गुलाबचंद कटारिया

भाजपा नहीं होती, तो समुद्र में होते भगवान राम: गुलाबचंद कटारिया

Google News Follow

Related

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता,विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि अगर बीजेपी नहीं होती तो भगवान राम आज समुद्र में होते,उन्होंने कहा कि सड़क-नालियां तो और भी बन जाएंगी,देश नहीं बचा तो भगवान भी आपको कोसेंगे, कटारिया ने कहा कि अगर आपके और मेरे बाप दादा ने तलवार नहीं उठाई होती तो आज हम जनेऊ पहनने लायक नहीं रह पाते, कटारिया ने यह बयान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन पहले शनिवार को दिया था, उसके बाद रविवार को उनका बयान सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

गुलाबचंद कटारिया दो दिन पहले भटेवर के पास बाठेड़ा खुर्द में कालिका माता परिसर में बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे, कटारिया ने कहा कि मैंने अपनी जवानी विधायक की कुर्सी चाटने के लिए नहीं झोंकी है, 18 महीने जेल में बिताए हैं, लोग मुझे पागल कहते थे। मैं नहीं माना और आज यहां पहुंचा हूं, कटारिया ने कहा कि मैं राजनीति में कमाई के लिए नहीं आया हूं,देश को बचाने और राष्ट्र निर्माण करने के लिए आया हूं। इसलिए इस बार देशद्रोहियों का साथ ना दें। सिर्फ बीजेपी को सत्ता में लाएं ताकि राष्ट्र निर्माण में मजबूती मिल सके।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें