25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाकप्तानी की मुश्किलों का पता होता तो कम उम्र में कप्तान न...

कप्तानी की मुश्किलों का पता होता तो कम उम्र में कप्तान न बनता: जेसन होल्डर!  

23 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के कप्तान बनाए गए जेसन होल्डर ने जियोस्टार पर कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली, तो मुझे नहीं पता था कि मैदान के बाहर मुझे इतना कुछ करना होगा।

Google News Follow

Related

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि कप्तानी एक मुश्किल अनुभव है। अगर उन्हें इस बात की जानकारी रही होती, तो बहुत कम उम्र में उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी को स्वीकार नहीं किया होता।

23 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के कप्तान बनाए गए जेसन होल्डर ने जियोस्टार पर कहा, “जब मैंने कप्तानी संभाली, तो मुझे नहीं पता था कि मैदान के बाहर मुझे इतना कुछ करना होगा। जब मैंने इसे स्वीकार किया, तो मैंने इसे मैदान पर प्रदर्शन और गेम के दौरान खिलाड़ियों को मैनेज करने के नजरिए से ज्यादा देखा, लेकिन उस समय कप्तानी संभालना और मैदान के बाहर की सभी चीजों, जिसमें चयन और ये सभी अलग-अलग चीजें शामिल हैं, से निपटना मुश्किल था।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, मुझे नहीं लगता कि अगर मैं उस अनुभव से नहीं गुजरा होता, तो मैं आज वह इंसान होता जो मैं हूं। मुझे जिंदगी में इसका कोई अफसोस नहीं है, लेकिन अगर मुझे तब पता होता जो मुझे अब पता है, तो शायद मैंने उस समय यह काम नहीं किया होता। अब यह समझते हुए कि कप्तानी में क्या होता है और देश का नेतृत्व करने का क्या मतलब है, शायद मैंने अपने करियर में इतनी जल्दी यह काम नहीं किया होता।”

2016 विश्व कप कैंपेन को याद करते हुए होल्डर ने कहा, “2016 का वह कैंपेन मुश्किल था, खासकर शुरुआत में। जब हम आए, तो हमारे पास कपड़ों और अनुबंध को लेकर दिक्कतें थीं। विश्व कप में जाने पर संशय था, लेकिन धीरे-धीरे, हमने चीजों को ठीक किया और एक साथ आए। यही हमारी ड्राइविंग फोर्स बन गई। हम यह साबित करना चाहते थे कि हम बेहतर हैं और हमारे साथ बेहतर बर्ताव किया जाना चाहिए।”

होल्डर ने कहा कि जब मैंने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था, उस समय मेरी यही इच्छा थी कि टीम को बेहतर स्थिति में छोड़कर जाऊं।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से और दुख की बात है, शायद यह उस तरह से नहीं हुआ है। जब मैं पहली बार वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया था, तब हमने जिन मुश्किलों का सामना किया था, वे अब भी हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम में बने रहने, कल्चर को बदलने और वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक ऐसी दिशा में ले जाने में मदद करने के लिए यही सच में मेरी ड्राइविंग फोर्स थी, जो हमें सिर्फ बेहतर बना सकती है और हमें एक बेहतर जगह पर ले जा सकती है।

2012 और 2016 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने दो ग्रुप मैच जीतकर वेस्टइंडीज अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।

यह भी पढ़ें-

देश की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी का उद्घाटन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें