30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियादहेज लोभियों की करतूत, पार्लर में बैठी दुल्हन के हाथों में नहीं...

दहेज लोभियों की करतूत, पार्लर में बैठी दुल्हन के हाथों में नहीं चढ़ी मेंहदी, जानिए क्यों ?

Google News Follow
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बहुत ही अजीबोगरीब वाकया हुआ। एक लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। घर में चल पहल थी , रिश्तेदार भी आ गए थे। बस बारात आनी बाकी थी। लड़की अपने सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी. लेकिन  हुआ की लड़की का सपना चकनाचूर हो गया।
एक मैसेज ने सपने पर लगाया ग्रहण
 यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज कॉलोनी का है. जहां की रहने वाली पुष्पलता की शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव करौली के रहने वाले क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी. बारात 28 अप्रैल को वधू पक्ष के घर आनी थी. घर में बारात के आने की तैयारियां चालू थी. तो वही लड़की अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी. तभी दुल्हन के फोन में दूल्हे ने मैसेज किया. जिसमें उसने लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है अब बारात लेकर नहीं आने वाले हैं. इस मैसेज को देखते ही लड़की के होश उड़ गए. मैसेज के बारे में लड़की ने अपने घर वालों को बताया. घरवालों ने पुलिस को सूचना दी है और  दूल्हे और उनके घरवालों पर एफआईआर दर्ज कराया है.
एफआईआर में कहा गया है कि लड़के को दहेज चाहिए था. मांग पूरा नहीं होने पर वर पक्ष ने शादी कैंसिल कर दी. इधर लड़की ने भी साफ कह दिया है कि वह उस लड़के से शादी नहीं करेगी, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवायेगी। लड़की पक्ष का कहना है कि  शादी टूटने के कारण उनके घर की काफी बेइज्जती हुई है. इस शादी में उनके घरवालों ने तीन लाख का खर्च किया था. लड़की वालों ने बताया कि केवल 12 लाख रुपए की गाड़ी लड़के वालों को दी थी,  इसके बावजूद शादी तोड़ दी ,वर पक्ष लोभी है इतना कुछ देने के बाद भी  वे खुश नहीं थे.
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें