31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाअमृत महोत्सव: संघ प्रमुख भागवत ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी

अमृत महोत्सव: संघ प्रमुख भागवत ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी

हस्तियों से लेकर आम जन में हर घर तिरंगा अभियान का जोश देखा जा रहा

Google News Follow

भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम में बताया था कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एक विशेष अभियान हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने सभी से आग्रह किया था कि सोशल मीडिया के प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगे वाली तस्वीर लगाएं। इसके बाद सोशल मीडिया में तिरंगे वाले तस्वीर की ट्रेंड सी आ गई। पीएम मोदी के अपील के बाद भी जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) ने अपने सोशल मीडिया के तस्वीर को नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी को तंज कसने का मौका मिल गया। जिसके बाद कांग्रेस के लोग सरकार और संघ पर हमलावर हो गए। परंतु स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही इन सबके बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगा झंडा लगाया है।

आरएसएस ने आज एक  वीडियो ट्वीट कर कहा कि ‘स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं, हर घर तिरंगा फहराएं, राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं’ इस वीडियो में संघ प्रमुख भागवत के साथ ही संघ के तमाम पदाधिकारी तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक तरफ से विपक्ष को जवाब है जो तिरंगे को लेकर संघ पर कई सवाल किए थे। आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। ठाकुर ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है। इससे पहले, आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा था कि इस तरह की चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि आरएसएस ‘हर घर तिरंगा’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों को पहले ही अपना समर्थन दे चुका है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज से शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं कर्नाटक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रामानगर के हरोहल्ली में हर घर तिरंगा अभियान के भाग के रूप में आयोजित की गई प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। हस्तियों से लेकर आम जन में हर घर तिरंगा अभियान का जोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र की 608 ग्राम पंचायतों में 18 सितंबर को मतदान

ब्रिटेन PM उम्मीदवार ऋषि सुनक भी चले केजरीवाल की तरह रेवड़ी बांटने? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें