हर्षा Murdar: 6 गिरफ्तार, हमलावर 4 और 2 सहयोगी-SP

पुलिस के मुताबिक इन 6 आरोपियों में 4 हमलावर हैं और दो लोग उनका सहयोग करने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम काशिफ, नदीम, रहमान शरीफ, निहान, आसिफउल्लाह और अब्दुल अफनान के रूप में पुलिस ने बताया है। अब तक इस केस में 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

हर्षा Murdar: 6 गिरफ्तार, हमलावर 4 और 2 सहयोगी-SP

हिजाब विवाद के कारण कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। अब इस हत्याकांड पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिले के पुलिस अधिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर्षा हत्याकांड में शामिल 6 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं और पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है|

पुलिस के मुताबिक इन 6 आरोपियों में 4 हमलावर हैं और दो लोग उनका सहयोग करने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम काशिफ, नदीम, रहमान शरीफ, निहान, आसिफउल्लाह और अब्दुल अफनान के रूप में पुलिस ने बताया है। अब तक इस केस में 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

पत्रकार परिषद के दौरान जिले में हर्षा पर विवादित मामलों की पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज थे, जिनमें एक दंगा भड़काने और दूसरा धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला शामिल है। यह दोनों ही मामले वर्ष 2016-17 के दौरान दर्ज किए गए थे। इस मर्डर की वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन हर्षा के हत्या के पीछे हिजाब विवाद को वजह माना जा रहा है।

यह पढ़ें-

कर्नाटक Murder: शिवमोगा में तनाव, निकाली गई शव यात्रा

Exit mobile version