29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाआतंकियों के लिए फंड जुटाने वाला हवाला एजेंट दिल्ली से गिरफ्तार

आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाला हवाला एजेंट दिल्ली से गिरफ्तार

 हाल ही में जम्मू कश्मीर के आतंकी को भेजा था 10 लाख 

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम और कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों को  हवाला के जरिए पैसे पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को तुर्कमान गेट पकड़ा गया। बताया जा रहा है किआरोपी हाल ही में हवाला के जरिये रकम एकत्रित कर आतंकियों को भेजता था।

आरोपी का नाम मोहम्मद यासीन बताया जा रहा है। हाल ही में उसने 10 लाख रुपये एक आतंकी को भेजा था,जिसका उपयोग आतंकी गतिविधियों में किया गया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि मीना बाजार में कोई हवाला के जरिए आतंकियों के लिए फंड जुटाता है और उसे आतंकियों तक भेजने का काम करता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर मोहम्मद यासीन को तुर्कमान गेट से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में यासीन ने बताया कि यह पैसा दक्षिण अफ्रीका से भारत आता है और सूरज होते हुए मुंबई आता था। उसके बाद दिल्ली उसके पास आता है जहां उसके जरिये जम्मू कश्मीर भेजा जाता है। गौरतलब है कि मोहम्मद यासीन  का दिल्ली के मीना बाजार में गारमेंट की शॉप है। लेकिन इस शॉप की आड़ में यासीन आतंकियों के लिए रकम जुटाता था और उसे  आतंकियों को भेजता था। यासीन ने हवाला के जरिये हाल ही में 24 लाख रूपये भेजे हैं। जिसमें केवल 17 लाख रूपये जम्मू कश्मीर में कोरियर के जरिये भेजे गए। इतना ही नहीं यासीन ने कश्मीर के आतंकी अब्दुल हामिद को 10 लाख रूपये भेजे  है।

ये भी पढ़ें 

ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल निगम ने लौटाया

​मुंबई-दिल्ली की दूरी 24 घंटे की बजाय मात्र 12 घंटे की होगी -नितिन गडकरी ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें