29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियारणवीर इलाहाबादिया FIR मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!

रणवीर इलाहाबादिया FIR मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!

सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त विरोध के साथ ही मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

Google News Follow
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते एफआईआर झेल रहे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।

रणवीर इलाहाबादिया ने गिरफ्तारी से राहत, केस रद्द करने के साथ ही असम, महाराष्ट्र में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़े जाने की मांग की है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।

बता दें, अश्लील टिप्पणी मामले में रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ असम, महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज हैं।

समय रैना के शो में अश्लील टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त विरोध के साथ ही मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र सवाल कर दिया था, जिसकी खूब आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी इस टिप्पणी की निंदा करते नजर आए थे।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी कर आलोचनाओं में घिरे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति के बाद पॉडकास्ट भी शुरू कर दिया था।

विवाद के बाद वापसी करने वाले रणवीर का पहला पॉडकास्ट बौद्ध भिक्षु पाल्गा रिनपोछे के साथ था, जिसमें वह जीवन की चुनौतीपूर्ण वास्तविकताओं के बारे में बात करते नजर आए थे। 1 अप्रैल को अपलोड किए गए वीडियो में उन्होंने एक भिक्षु से हुई अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रणवीर ने बताया कि भिक्षु ने उन्हें ज्ञान और करुणा के मिलन का वास्तविक अर्थ सिखाया।

यह भी पढ़ें-

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स उछले!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें