28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल प्रदेश में मोहल्ला ही मलबे में धंसा, अब तक 170 घटनाएं  ...

हिमाचल प्रदेश में मोहल्ला ही मलबे में धंसा, अब तक 170 घटनाएं     

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। तो कई स्थानों पर जलजमाव   

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। तो कई स्थानों पर जलजमाव भी हुआ है। अब तक लगभग पांच दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कई लोग लापता है। हिमाचल में सोलन,शिमला, मंडी  जिलों में भूस्खलन हुआ है। राज्य में मानसून के दौरान अब तक 170 भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है। जिसमें 9600 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

शिमला के कृष्णानगर के इलाके में भूस्खलन होने के कारण आठ मकान गिर गए जबकि एक  बुचङ खाना भी मलबे में दब गया। इसमें कई लोगों के दबने की आशंका जताई गई है। फागली में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई। पेड़ गिरने से कई मकान भी जमीदोंज हुए है। रविवार को सेघली पंचायत में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, पंडोह में छह शव बरामद किया गया है। सोलन जिले में 11 लोगों की जान चली गई है। जबकि जादोन में एक गांव में दो घर बह गए।

बताया जा रहा है कि शिमला के पास भूस्खलन से 50 मीटर लंबा पुल बह गया। शिमला से लगभग छह किलोमीटर पहले समर हिल के पास कंक्रीट का पुल पूरी तरह से तबाह हो चुका है। जबकि कई स्टेशनों को नुकसान हुआ है। समर हिल में ही शिव मंदिर पर पहाड़ गिर जाने से दो दर्जन लोग इसमें दब गए।

 ये भी पढ़ें 

 

PM की सबसे लंबी स्पीच, परिवारवाद 12 बार, तो 48 बार परिवारजन कहा

“परिवारवाद” से अलग है “परिवारजन” की बात 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें