24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल में बारिश से 211 करोड़ का नुकसान, ऊना प्रभावित!

हिमाचल में बारिश से 211 करोड़ का नुकसान, ऊना प्रभावित!

मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में सड़कों और पुलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

Google News Follow
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हो रही भारी बारिश से जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। राज्य के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रहे नुकसान का सिलसिला जारी है। खासतौर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। यह जानकारी विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने दी।

मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में सड़कों और पुलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान ऊना जिले को हुआ है, जहां बारिश और भूस्खलन के चलते 70 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति का आकलन किया गया है। यहां चार बड़े पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विजय चौधरी ने बताया कि हमीरपुर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 11.48 रुपए करोड़ का नुकसान हुआ है, जबकि बिलासपुर जिले में अब तक 42 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान है। धर्मपुर क्षेत्र भी बारिश से खासा प्रभावित हुआ है, जहां कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि हमीरपुर जोन की कुल 36 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई थीं, जिनमें से अकेले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़कें अवरुद्ध थीं। विभाग की टीम और जेसीबी मशीनों के जरिए इन रास्तों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल हो सके और लोगों को आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें।

अभी भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें-

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश रचने वाले विफल : सीएम योगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें