असम CM ने CM केजरीवाल को भेजा स्कूल का वीडियो, कही ये बात 

दोनों राज्यों के बीच चल रहा ट्वीटरवार 

असम CM ने CM केजरीवाल को भेजा स्कूल का वीडियो, कही ये बात 

पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में अपने अपने राज्यों के स्कूलों को लेकर जमकर ट्वीटरबाजी हुई थी। इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री सरमा ने केजरीवाल को असम के स्कूलों को देखने बात कही थी। असम के मुख्यमंत्री  सरमा ने यह भी कहा था कि वे दिल्ली आने पर यहां के स्कूलों को जरूर देखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि दिल्ली के स्कूल से भी अच्छे असम के स्कूल हैं।मुख्यमंत्री सरमा ने असम स्कूल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी टैग किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार यहां के स्कूलों बहुत तारीफ़ करती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जो स्कूल बनाये हैं वह विश्व स्तरीय हैं। पिछले दिनों जब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापे मारे थे तो केजरीवाल का कहना था कि यह कार्रवाई उस दिन की गई जिस दिन दिल्ली स्कूल से संबंधी रिपोर्ट न्यूयार्क न्यूज़ टाइम्स में छपी। इस दौरान ने केजरीवाल ने बीजेपी की आलोचना की थी। जिस पर बीजेपी ने भी घेरने का मौका नहीं छोड़ी।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने इस मामले में केजरीवाल को खूब घेरा था। उन्होंने एक वीडियो शिकार चाय बागानों के मजदूरों के लिए किये गए कार्यों को बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमें मजबूर नहीं किया जाता हम चुपचाप काम करते हैं। इस शैक्षणिक वर्ष में हमने चाय बागानों के श्रमिक बच्चों के लिए 100 माध्यमिक स्कूल बनाये हैं। इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा कि 100 और स्कूल पाइपलाइन में हैं। असम में चाय बागान सुदूर इलाकों में हैं। इन बुनियादी ढांचों और बच्चों को देखें।

ये भी पढ़ें 

अजित डोभाल मुंबई दौरे पर, राजनीति गलियारे में लग रहे कई कयास ?  

Exit mobile version