28 C
Mumbai
Tuesday, September 17, 2024
होमदेश दुनिया​Holi 2022: देश ​में​​ अलग- अलग तरीके से मनाई जाती है होली...

​Holi 2022: देश ​में​​ अलग- अलग तरीके से मनाई जाती है होली का त्योहार

बुराई पर अच्छाई की जीत ​के रूप में होली ​का जश्न मनाते हैं​|​ ​भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ होली मनाई जाती ​|​​ ​

Google News Follow

Related

भारत में हर त्योहार को बहुत प्यार और उत्साह के साथ मनाया जाता है| रंगों के त्योहार होली को देश के हर हिस्से में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है| इस वर्ष होली 18 मार्च को मनाया जाएगा| भारत के लोग जोश और बड़े हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाते हैं| बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होली का जश्न मनाते हैं| भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ होली मनाई जाती |

भगवान कृष्ण जन्मभूमि पर मनाई जाने वाली होली आपको पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक कथाओं में वापस ले जाएगी | ब्रज की होली गोकुल, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव से लेकर मथुरा तक पूरी ब्रजभूमि को कवर करती है | यहां बहुत ही दिलचस्प तरीके से होली मनाई जाती है | यहां न केवल रंगों से बल्कि लाठियों के साथ भी होली मनाई जाती है|

वृंदावन में भी होली बहुत ही खूबसूरती के साथ खेली जाती है | यहां फूलों वाली होली खेली जाती है | वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में फूलों का इस्तेमाल एक-दूसरे के साथ खेलने के लिए किया जाता है| इसलिए इसका नाम फूलों वाली होली पड़ा है|

दोल जात्रा दोल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. भारतीय राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में होली दोल जात्रा के रूप में मनाई जाती है | संगीत और नृत्य इस त्योहार का एक हिस्सा हैं | इस दिन पुरुष और महिलाएं पीले रंग के कपड़े पहनते हैं | महिलाएं बालों में फूल सजाती हैं | गायन और नृत्य का आयोजन किया जाता है| लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर इस त्योहार को मनाते हैं|

उदयपुर की होली को धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है | ये होली मनाने का एक बेहतरीन तरीका है | इस दौरान शाही परिवार के वंशज होली उत्सव समारोह के लिए महल में इकट्ठा होते हैं | होलिका दहन के बाद अगले दिन पूरे शहर में गलियों और महलों में रंगों और पानी के गुब्बारों और फूलों के साथ ये त्योहार मनाया जाता है | प्रत्येक वर्ष होली पर उदयपुर और जयपुर में स्थानीय और विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है जो शाही अंदाज में मौजमस्ती का आनंद लेने आते हैं|

गोवा में होली के त्योहार को शिग्मो के नाम से जाना जाता है | इस अवसर पर लोग रंग खेलते हैं और बसंत का स्वागत करते हैं| ये संस्कृति, रंग और खानपान का उत्सव है | शिग्मो उत्सव के दौरान, पूरे राज्य में परेड के माध्यम से आप पारंपरिक लोक नृत्य और पौराणिक दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं|

होली को पंजाब में होला मोहल्ला के रूप में मनाया जाता है| ये सिख पुरुषों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि के​​ रूप में मनाया जाता है| उत्सव में कुश्ती और मार्शल आर्ट जैसे कई अन्य शक्ति-संबंधी अभ्यासों का प्रदर्शन किया जाता है| इसके बाद रंगों से खेलने, शाम को नृत्य करने और पूरे दिन एक बड़े लंगर की व्यवस्था करने की परंपरा का पालन किया जाता है|

​​यह भी पढ़ें-

आरती में शामिल हो सकेंगे शिर्डी में साईं बाबा के भक्त  

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,387फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
177,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें