29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra:​ संजय राऊत के आरोपों की हो सीबीआई जांच,नहीं तो जाएंगे कोर्ट​-कंबोज

Maharashtra:​ संजय राऊत के आरोपों की हो सीबीआई जांच,नहीं तो जाएंगे कोर्ट​-कंबोज

मोहित ने सवाल किया कि क्या राऊत डरा कर वसूली रैकेट खड़ा करना चाहते हैं। इतने बड़े आरोप लगाने के बाद सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की।

Google News Follow

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कहा है कि शिवसेना सांसद संजय राऊत ने ईडी पर 160 करोड़ रुपये वसूली का आरोप लगाया है, अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करें। सरकार ऐसा नहीं करती तो मैं अदालत में जनहित याचिका दायर करूँगा।

मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहित ने कहा कि संजय राउत को सीबीआई को पत्र लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या राऊत के आरोपो पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी सहमति थी क्या?

भाजपा नेता ने कहा कि रिश्वत देना और लेना दोनों अपराध है। इस लिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मोहित ने कहा कि जिन लोगो पर आरोप लगाए हैं उनमे से कई जेल में हैं। मोहित ने सवाल किया कि क्या राऊत डरा कर वसूली रैकेट खड़ा करना चाहते हैं। इतने बड़े आरोप लगाने के बाद सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की।

राऊत ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि राऊत ने जीतू नावलानी का नाम लिया पर यह नहीं बताया कि कैसे ईडी को पैसे मिल रहे हैं। क्या यह केवल सलीम जावेद की कहानी है। संजय राऊत ने पीएमओ को लेटर लिखा है। इस आधार पर मुख्यमंत्री सीबीआई जांच की मांग करे। ईडी को रिश्वत देने ​​वाले 70 लोगो को आरोपी बनाया जाए।​ ​15 दिनों में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की मांग नहीं​​ की तो मैं कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करूँगा।

एनसीपी से चुनाव लड़ चुका है डॉ लांबे-एक सवाल के जवाब में मोहित ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ लांबे एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड चुका है। भाजपा सरकार ने उसे वक्फ बोर्ड में नियुक्त नहीं किया था। सितंबर 2019 में वे वक्फ बोर्ड पर चुनाव जीत कर आये थे।

वे रेप मामले के आरोपी हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी तस्वीर। दाऊद के लोगों के साथ एनसीपी नेताओं की फ़ोटो ही क्यो आती है। डॉ लांबे की पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर के बाबत मोहित ने कहा सीएम रहते फडणवीस माहिम दरगाह गए थे। उस वक्त पब्लिक कार्यक्रम में उनके साथ लांबे की फोटो निकाली गई थी।

​​यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: मलिक ​की मुश्किल बढ़ी, HC ने ठुकराई​ याचिका​, ED ​की​ ​गिरफ्तारी को ​उचित बताया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें