29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनिया'The Kashmir Files': जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए,बोले PM मोदी

‘The Kashmir Files’: जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए,बोले PM मोदी

एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है| इसी वजह से जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं|

Google News Follow

​दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक जारी है| इस खास बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई| इस आयोजन की शुरुआत में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला|दरअसल अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रही बैठक में पार्टी के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी  का भव्य स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी|

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी कहा कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए| ऐसी फिल्मों से सच सामने आता है| एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है| इसी वजह से जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा कि वंशवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है, हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा| उन्होंने ये भी कहा, ‘परिवारवाद के खिलाफ अगर हम दूसरी पार्टियों के खिलाफ जंग कर रहे हैं तो इस पर हमें अपनी पार्टी में भी विचार करना चाहिए|

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी ने जामनगर के राजा जिक्र भी किया| यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव की चर्चा के बीच पीएम मोदी ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जामनगर के राजा ने पोलैंड के लोगों को शरण दी थी उसी का नतीजा है कि पोलैंड ने यूक्रेन से आए हमारे छात्रों की मदद ​​की|

संसदीय दल की बैठक में भारत रत्न लता मंगेशकर, कर्नाटक के बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा, यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र को श्रद्धांजलि देने के साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया|  आपको बता दें कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान हत्या की गई थी|

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की पिछली बैठक 21 दिसंबर को हुई थी, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए थे| उन्होंने तब संसद में सांसदों की गैरहाजिरी पर चिंता जताई थी और चेताया था कि वे खुद को बदल लें, वरना आगे एक्शन लिया जा सकता है|

​​यह भी पढ़ें-

​​High Court ​​Verdict: हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं, स्कूल यूनिफॉर्म सही

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें