29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाहॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: तुर्की कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र...

हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: तुर्की कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा, दो की मौत

Google News Follow

हॉन्गकॉन्ग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार (20 अक्तूबर)तड़के एक तुर्की कार्गो विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। विमान रनवे से फिसलकर सीधे समुद्र में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। यह हादसा सुबह 3:50 बजे (स्थानीय समय) हुआ जब दुबई से उड़ान भरकर आया बोइंग 747 मालवाहक विमान AirACT कंपनी द्वारा संचालित उड़ान संख्या EK9788 (एमिरेट्स के तहत) रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था।

हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट अथॉरिटी (AAHK) के मुताबिक, विमान नॉर्दर्न रनवे पर लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और रनवे को पार करते हुए एयरपोर्ट की परिधि के पास समुद्र में जा गिरा। विमान का अगला हिस्सा पानी में डूब गया।

अधिकारियों ने बयान में कहा, “हादसे के बाद नॉर्दर्न रनवे को बंद कर दिया गया है, जबकि सेंट्रल और साउथ रनवे संचालन में हैं।” स्थानीय चैनल TVB ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। विमान में मौजूद चार क्रू मेंबर्स और एक ग्राउंड स्टाफ को बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति प्रारंभिक घंटों में लापता बताया गया था।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की कि दो पुरुषों की मौत हुई जो उस समय जमीन पर काम कर रहे एक वाहन में सवार थे और विमान की टक्कर से उनकी मौत हुई। अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान एक बोइंग 747F फ्रेटर था, जो तुर्की की AirACT एयरलाइन का था और एमिरेट्स को अतिरिक्त कार्गो क्षमता देने के लिए “वेट-लीज़” पर संचालित किया जा रहा था। एमिरेट्स एयरलाइन ने अपने बयान में कहा,“हॉन्गकॉन्ग में लैंडिंग के दौरान उड़ान EK9788 को नुकसान पहुंचा। यह एक बोइंग 747 कार्गो विमान था जिसे ACT एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। सभी क्रू सुरक्षित हैं और विमान में कोई माल नहीं था।”

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विमान के समुद्र में उतरने के बाद आग लगने के कोई संकेत नहीं मिले और विमान का बड़ा हिस्सा पश्चिमी तट की उथली जलराशि में अटका हुआ था।

हॉन्गकॉन्ग के नागरिक उड्डयन विभाग (Civil Aviation Department) ने इस हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में कैसे पहुंच गया। यह हादसा एशिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक पर हुआ है और इससे अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों के संचालन पर अस्थायी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल बचाव दल मलबे की तलाशी और रनवे की मरम्मत में जुटा है, जबकि अधिकारी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसे से हवाईअड्डे की अन्य उड़ानों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

यह भी पढ़ें:

“…सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे”: पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

“जो खुद के दम पर लड़ता है, उसका पलड़ा हमेशा भारी होता है”

पेरिस के लूव्र म्यूज़ियम में फ़िल्मी तरीक़े से हुई चोरी, इन कीमती गहनों की चोरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें