26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाभोपाल में फटे बादल: घर-मंदिर-सड़क ​और ​बाजार ​हुए​​ पानी-पानी

भोपाल में फटे बादल: घर-मंदिर-सड़क ​और ​बाजार ​हुए​​ पानी-पानी

राजधानी भोपाल में पिछले दो दिन से ​इतनी​ जोरदार बारिश हो रही ​है कि लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 48 घंटों में भोपाल में 8 इंच ​बरसात हुई ​​है।

Google News Follow

​मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश ​जारी​​ है। वहीं राजधानी भोपाल में पिछले दो दिन से ​इतनी​ जोरदार बारिश हो रही ​है कि लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 48 घंटों में भोपाल में 8 इंच ​बरसात हुई ​​है।

बता दें कि ​शनिवार देर रात से हो रही बारिश के चलते घर-मंदिर, दुकानें और सड़के पूरी तरह से पानी-पानी हो चुके हैं। शहर की करीब 25 से ज्यादा कॉलोनियों में घुटनों से ऊपर पानी भर चुका है। तो कई निचली इलाकों में बनी बस्तियों पानी घुसने ​के​ कारण लोगों का लाखों का नुकसान भी ​हुआ​​। आलम ​यह है कि ​17 साल पहले 2006 में आई बाढ़ जै​सी​ स्थिति ​हो ग​यी​ है|

पूरे प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई नेशनल और स्टेट हाइवे बंद हो गए हैं। एक-दूसरी जगह जाने का संपर्क टूट चुका है। नर्मदा के जलस्तर में भी दो से ढाई फीट बढ़ गया है तो वहीं  छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं सागर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन, तो भिंड में एक बच्चे की मौत हो गई है।​
मौसम विभाग के अनुसार अभी जुला​​ई में और ज्यादा बारिश होगी। ओडिशा के ऊपर चक्रवाती घेरा बनने के चलते 10 जुलाई से पूर्वी मध्य प्रदेश ​में ​भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो 17 जुलाई तक जारी रह सकता है। जिसके चलते भोपाल, जबलपुर, शहडोल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश होगी।
 
यह भी पढ़ें-

​​SC ​ने​ दी उद्धव ठाकरे को राहत, स्पीकर के निर्णय पर लगी रोक  ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें