28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाब्रिटेन में रिलीज हुई केरल की कहानी, जर्मनी में हाउसफुल शो

ब्रिटेन में रिलीज हुई केरल की कहानी, जर्मनी में हाउसफुल शो

फिल्म 'द केरला स्टोरी' को विदेशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Google News Follow

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ कई वजहों से चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी उन लड़कियों की सच्ची कहानी पर आधारित है जो लवजिहाद में फंस जाती हैं और एक आतंकी संगठन में शामिल हो जाती हैं।

सुदीप्तो सेन की ‘द केरला स्टोरी’ देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। फिल्म को भारत के बाहर भी रिलीज किया गया है। ‘द केरला स्टोरी’ जर्मनी में शुक्रवार (19 मई) को रिलीज हुई। जर्मनी में भी इस फिल्म के शोज हाउसफुल हो रहे हैं। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में मुख्य भूमिका निभा चुकीं अदा शर्मा ने इस बारे में एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

अदा शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जर्मनी में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के शो के लिए टिकट बुकिंग की फोटो शेयर की है।अदा शर्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जर्मनी में ‘द केरला स्टोरी’ का शो हाउसफुल हो गया है। अदा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “फिल्म 19 मई को यूनाइटेड किंगडम में रिलीज हो रही है, यह तस्वीर जर्मनी की है।” फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन से ही करोड़ों की कमाई शुरू कर दी थी। 14 दिनों में ‘द केरल स्टोरी’ ने 171 करोड़ रुपये बटोरे हैं।

ये भी देखें 

वानखेड़े और शाहरुख खान का चैट हुआ वायरल, आर्यन खान को लेकर की ये बातें

बंगाल में रिलीज होगी फिल्म ‘The Kerala Story’, SC ने हटाया बैन

फिल्म ‘The Kerala Story’ का दमदार प्रदर्शन, दो हफ्ते में कमाई 170 करोड़ के पार

केरल की भयानक बाढ़ पर बनी फिल्म ‘2018’, हिंदी में रिलीज की है तैयारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें