30.3 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026 में जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी!

आईपीएल 2026 में जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी!

आरसीबी इस सीजन 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। वहीं, जीटी 8 में से 4 मैच गंवाकर पांचवें स्थान पर है। 

Google News Follow

Related

गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष में पहुंचे पर होंगी। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।

आरसीबी इस सीजन 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। वहीं, जीटी 8 में से 4 मैच गंवाकर पांचवें स्थान पर है। अगर टाइटंस इस मुकाबले को अपने नाम करती है, तो भी यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें ही स्थान पर रहेगी, क्योंकि शीर्ष 4 टीमें 6-6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी हैं।

टॉस जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर शुरुआती 4-5 ओवरों में गेंद स्विंग होती है। अगर ओस पड़ती है, तो हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। ये दो मैच तय करेंगे कि हम टूर्नामेंट में कितनी दूर तक जाएंगे। वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, और वे मौजूदा चैंपियन हैं। टीम का माहौल काफी अच्छा है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “हम पहले फील्डिंग करना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि घास ज्यादा मदद मिलेगी। उम्मीद है कि हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। आईपीएल के पहले हाफ में जिस तरह से हमने खेला, उसे देखकर अच्छा लगा। यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। हम इसके लिए उत्साहित हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर  की संपत्ति बेचने पर लगाई रोक, करिश्मा को राहत! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें