28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाIND vs AUS: सूर्या ने ध्वस्त किया हिटमैन का रिकॉर्ड, खतरे में...

IND vs AUS: सूर्या ने ध्वस्त किया हिटमैन का रिकॉर्ड, खतरे में कोहली का “विराट”

टीम इंडिया ने जीत के लिए 209 रनों की चुनौती 8 विकेट पर 1 गेंद रहते पूरा कर ली|सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों ने सबसे ज्यादा रन बनाए| निर्णायक पारी रिंकू सिंह ने खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 रन और इशान किशन ने 58 रन बनाए|

Google News Follow

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी 20 जीता| टीम इंडिया ने जीत के लिए 209 रनों की चुनौती 8 विकेट पर 1 गेंद रहते पूरा कर ली|सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों ने सबसे ज्यादा रन बनाए| निर्णायक पारी रिंकू सिंह ने खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 रन और इशान किशन ने 58 रन बनाए|

जबकि टीम इंडिया जब संकट में थी तब रिंकू सिंह ने नाबाद 22 रन बनाए| साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की नई पारी की शुरुआत जीत के साथ हुई|सूर्या को उनकी 80 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सूर्यकुमार ने इसके साथ ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया| तो अब सूर्या के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड है|
सूर्य ने कंगारुओं के खिलाफ 42 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सूर्या को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह 13वीं बार है जब सूर्य ने अपने टी20 करियर में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। इसी के साथ सूर्या रोहित से आगे निकल गए| रोहित ने टी20 क्रिकेट में 12 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है|
रोहित ने 148 टी20 मैचों में 12 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। तो सूर्या ने महज 54 मैचों में 13 बार ये कारनामा किया है| विराट कोहली को 115 मैचों में 15 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तो अब अगर सूर्या 2 बार और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतते हैं तो यह विराट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। साथ ही तीसरी बार यह सम्मान जीतने पर विराट का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो जाएगा|

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंगलिस, एरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडॉर्फ और तनवीर सांघा।

टीम इंडिया की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा।
 
यह भी पढ़ें-

गौतम सिंघानिया-नवाज मोदी की बहस में विजयपत सिंघानिया की एंट्री !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें