29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभारत ने यूक्रेन राजदूत के आरोपों को नकारा, कही ये बात 

भारत ने यूक्रेन राजदूत के आरोपों को नकारा, कही ये बात 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूस द्वारा किये जा रहे हमले को लेकर यूक्रेन ने भारत स्टैंड पर नाखुशी जाहिर की है। गुरुवार को भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा इस संबंध में कहा कि भारत को अपना रुख साफ  करना चाहिये। हालांकि भारत ने यूक्रेन के राजदूत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कहा गया कि भारत अपने हित को ध्यान में रखकर हर संभव मदद करने को तैयार है। वहीं, रूस- यूक्रेन युद्ध संकट को लेकर अमेरिका बके राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

बता दें कि पोलिख का कहना है कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय राजनीति बड़ी साख है जिसकी वजह से भारत को इस युद्ध को रोकने में बड़ा कदम उठाना चाहिए। पोलिख का कहना है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से काफी अच्छा संबंध है। इसलिए अगर पीएम मोदी को इस युद्ध के रोकने में दखल देनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका  के राष्ट्रपति पीएम मोदी से बात करेंगे। भारत ने यूक्रेन के राजदूत के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भारत को इस युद्ध के काफी नुकसान होने वाला है। फिलहाल तो 16 हजार से अधिक भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि जिस तरह के हालत बने हैं उसमें एक पक्ष भारत भी है।

उन्होंने कहा कि इस युद्ध का भारत के अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यूक्रेन के राजदूत के आरोपों पर कहा कि भारत दोनों पक्ष से बात कर रहा है उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि भारत केवल एक ही पक्ष से बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि भारत का दुनिया सभी देशों से अच्छे संबंध रहे है।उन्होंने यह भी कहा कि हमारी हमेशा कोशिश रही है कि इस संकट को रोका जाए।

ये भी पढ़ें 

Russia-Ukraine crisis: युद्ध को बढ़ावा की कोई स्थिति पैदा न हो-राजनाथ सिंह

Russia-Ukraine युद्ध : भारत की रणनीति? PM मोदी की अहम बैठक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें