27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटघर का खाना खा सकेंगे नवाब मलिक

घर का खाना खा सकेंगे नवाब मलिक

पूछताछ के दौरान वकील के मौजूद रहने की अनुमति मिली

Google News Follow

मुंबई की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहने के दौरान घर का खाना और दवाइयां मांगी थी। अदालत ने उनके वकील को पूछताछ के दौरान उपस्थित होने की भी अनुमति दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता मलिक को बुधवार को ईडी ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े एक कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

 तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजे जाने के बाद मलिक के वकील ने एक अर्जी दाखिल कर उन्हें घर का खाना और दवाइयां देने का अनुरोध किया था। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश आर.एन. रोकड़े ने याचिका को मंजूर कर लिया। अदालत ने मलिक की उस अपील को भी स्वीकार कर लिया जिसमें केंद्रीय एजेंसी द्वारा पूछताछ के दौरान वकील की उपस्थिति का अनुरोध किया गया था। अदालत ने कहा कि वकील भूमिका गडा पूछताछ के दौरान उपस्थित हो सकती हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें उचित दूरी पर रहना होगा।

अदालत ने कहा कि वह पूछताछ के दौरान आरोपी के साथ ”कोई परामर्श नहीं” करेंगी। साथ ही वकील को किसी भी तरह से जांच में हस्तक्षेप नहीं करना। बुधवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ के बाद मलिक को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया था। ईडी का मामला भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और अन्य के खिलाफ हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें 

 

पीएम के सहयोग से मुंबई को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय शहर: राजहंस सिंह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें