28 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाभारत को जल्द मिल सकती है एशिया कप की ट्रॉफी​!

भारत को जल्द मिल सकती है एशिया कप की ट्रॉफी​!

देवजीत सैकिया ने दुबई में हुई आईसीसी बैठक के बाद एशिया कप ट्रॉफी से जुड़े विवाद का हल निकलने की उम्मीद जताई है। इसके लिए उन्होंने बातचीत का रास्ता सुझाया है।

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब अब तक नहीं मिला है। इसके लिए बीसीसीआई और एसीसी के बीच वार्ता जारी है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप खिताब को लेकर सकारात्मक बयान दिया है।

देवजीत सैकिया ने दुबई में हुई आईसीसी बैठक के बाद एशिया कप ट्रॉफी से जुड़े विवाद का हल निकलने की उम्मीद जताई है। इसके लिए उन्होंने बातचीत का रास्ता सुझाया है।

उन्होंने कहा, “मैं आईसीसी की अनौपचारिक और औपचारिक बैठकों में शामिल था। पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। आईसीसी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में मेरी और नकवी की बैठक हुई। बातचीत का शुरू होना अच्छा है। दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे। गतिरोध खत्म हो गया है। हम इस मुद्दे को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के विकल्प भी देंगे।”

भारत ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद अभी तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं ली है। इसकी वजह मोहसिन नकवी का पाकिस्तान का गृह मंत्री होना है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। पहली बार तनावपूर्ण संबंध का असर क्रिकेट के मैदान पर दिखा। भारतीय कप्तान ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए तीनों मैचों में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय टीम ने भी मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसे लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा हुई थी।

फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब देना चाहते थे। भारतीय टीम इसके लिए तैयार नहीं थी। एक घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने और गतिरोध बरकरार रहने के बाद अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज और तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर समारोह खत्म कर दिया गया। नकवी अपने साथ ट्रॉफी ले गए थे। ​ 

 
यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे भूटान, कई मुद्दों पर होगी बातचीत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें