27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में भारत नंबर-1 

भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में भारत नंबर-1 

मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए वनडे मैच जीतने के साथ ही भारत ने यह कारनामा हासिल किया।      

Google News Follow

विश्वकप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बन गई है। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए वनडे मैच जीतने के साथ ही भारत ने यह कारनामा हासिल किया। भारतीय क्रिकेट टीम अब वनडे में भी नंबर वन गई है। इसी के साथ  भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर एक का तगमा हासिल कर लिया। इससे पहले वनडे में पाकिस्तान नंबर एक की कुर्सी पर था, ऑस्ट्रेलिया को हराते ही भारत ने इस कुर्सी पर कब्जा कर लिया।

 तीनों फॉर्मेट में भारत की बल्ले-बल्ले : भारत की बता दें कि भारत टी20 में 264 रेटिंग के साथ नंबर एक पर है। जबकि इंग्लैण्ड 261 रेटिंग के साथ नंबर दो पोजीशन पर बना हुआ है। वहीं ,टेस्ट की बात करें तो भारत को 118 रेटिंग मिली हुई जिसके आधार पर वह नंबर एक के पायदान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की भी इतनी ही रेटिंग है लेकिन वह दूसरे स्थान पर है। वनडे में भारत से पहले पाकिस्तान नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाये हुए था, लेकिन मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को भारत द्वारा हराये जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान को नंबर एक की कुर्सी से हटाकर खुद काबिज हो गया। वैसे माना जा रहा था कि एशिया कप में करारी हार के बाद उससे हटाना तय था।

पाकिस्तान के रेटिंग प्वाइंट 115: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मोहाली में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने कीवियों पर जीत हासिल की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 261 रन बनाया था। जिसको भारतीय टीम ने पांच विकेट खो कर हासिल कर लिया। बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया को तीन मैच खेलना है। मैच में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। ऐसे में उसके 116 रेटिंग प्वाइंट हो गए। जबकि पाकिस्तान के रेटिंग प्वाइंट 115 हैं।
ये भी पढ़ें  

PM मोदी ने भगवान शिव को समर्पित इंटरनेशनल स्टेडियम का किया शिलान्यास        

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार ​खिलाड़ी ​नहीं खेल पाएंगे ​पहला वनडे मैच​ ​! ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें