27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाग्रॉसरी का सामान लाने गया जवान लापता, तलाश तेज, जाने क्या मिले...

ग्रॉसरी का सामान लाने गया जवान लापता, तलाश तेज, जाने क्या मिले निशान?         

छुट्टियां मनाने घर आया जवान 24 ःघंटे से लापता, सेना तेज किया सर्च ऑपरेशन  

Google News Follow

भारतीय जवान का एक सेना लापता होने के बाद उसकी तलाश तेज हो गई है। उसकी पोस्टिंग लेह में थी और वह छुट्टियां मनाने घर आया गया था। जांच में सामने आया है कि रास्ते में उसके चप्पल और खून के धब्बे भी मिले हैं। जवान जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। घर वालों ने उसके लापता होने की खबर पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जवान गायब हो है। उसकी तलाश तेज कर दी गई। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय जवान बाजार से ग्रॉसरी का सामान लाने गया था। भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि जवान के घर से बाजार जाने के लिए एक शॉर्टकट रास्ता है उसी रास्ते से बाजार गया हो।

भारतीय सेना के अनुसार, बाजार जाने के  लिए अश्थल होते हुए चौलगाम तक जाने के लिए  एक छोटा सा रास्ता है। जो घने बगीचों से घिरा हुआ है। बताया जा रहा है कि  जवान ने उसी रास्ते से  गया होगा।  जवान का नाम जावेद अहमद वानी है। जो जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला।  वर्तमान उसकी लेह में पोस्टिंग थी।  बताया जा रहा है सेना ने वानी की खोज तेज कर दी है। कुलगाम के उस रास्ते के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है  जहां से उसके लापता होने की संभावना है।

एक स्थान पर जवान का चप्पल और खून के निशान मिले हैं। जबकि उसकी कार पारनहॉल  में मिली। कार का दरवाजा खुला हुआ था। परिवार का कहना है कि वानी को उसकी कार से अपहरण कर लिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों भी लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने एक जवान समीर अहमद का अपहरण कर लिया था और उसकी ह्त्या कर दी थी। जवान का शव जम्मू कश्मीर के बड़गाम के एक बगीचे में मिला था। उसने आतंकियों की कैद में रहते हुए परिवार के लोगों से संपर्क किया था। उसने आखिरी कॉल अपनी मां को किया था। जांच में  पता चला था कि उसे अथर इलाही शेख नामक व्यक्ति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। अथर इलाही शेख लश्कर के लिए काम करता था, इसके बाद से समीर अहमद लापता हो गया था और बाद उसका शव मिला था।

 

ये भी पढ़ें                    

 

कौन हैं गौरी सावंत जो मुंबई की सड़क से कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंची  

7 माह के बच्चे के पेट में भ्रूण, डॉक्टरों ने चार घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें