29.1 C
Mumbai
Sunday, July 12, 2026
होमदेश दुनिया7 माह के बच्चे के पेट में भ्रूण, डॉक्टरों ने चार घंटे...

7 माह के बच्चे के पेट में भ्रूण, डॉक्टरों ने चार घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला

पेट लगातार फूलने पर डॉक्टरों ने बच्चे के पेट का पहले सिटी स्कैन किया। डॉक्टरो को मालूम हुआ की बच्चे के पेट में भ्रूण है.

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सात माह के बच्चे के पेट में एक और बच्चा विकसित होने का मामला सामने आया है। बच्चे का पेट लगातार फूलने पर डॉक्टरों ने बच्चे  के पेट का पहले सिटी स्कैन किया। जब डॉक्टरो को मालूम हुआ की बच्चे के पेट में भ्रूण है तो ऑपरेशन कर उसे निकाला दिया गया है। फ़िलहाल बच्चा डाक्टरों की निगरानी में है और स्वस्थ है।

प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी प्रवीण कुमार शुक्ला की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद मां की मृत्यु हो गई। उस समय बच्चे के पेट में काफी परेशानी हो रही थी। परिवार वालों ने उसे कई डॉक्टरों दिखाया तो किसी यूरिन समस्या तो किसी ने कुछ और बताया। बावजूद इसके बच्चे का पेट लगातार फूल रहा था। सात माह में बच्चे का वजन आठ किलो हो गया। बच्चे के पिता  उसके फूलते पेट को लेकर बहुत चिंतित थे। उन्होंने कई स्थानों पर दिखाया, लेकिन पैसे के अभाव में सही जानकारी नहीं मिल पाती।

इसके बाद उन्होंने प्रयागराज के बच्चों के अस्पताल में उसे दिखाया जहां डॉक्टरों ने पहले बच्चे के पेट का सिटी स्कैन किया। जहां डॉक्टरों को  जांच में पता चला की बच्चे के पेट में भ्रूण विकसित हो रहा है। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन किया और भ्रूण निकाला। अर्ध विकसित भ्रूण का वजन लगभग दो किलो था। डॉक्टरों का कहना है कि  ऐसे मामला पहले भी सामने आ चुका है। खबर के अनुसार भारत में ऐसे लगभग 200 मामले सामने आ चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें   

 

 

अंजू का नया वीडियो आया सामने: वीडियो में निकाह का गिफ्ट लेते दिखी

पाकिस्तान बिजनेसमैन ने क्यों दिया अंजू को प्लाट और चेक, बताई वजह    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,097फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें