31.2 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाकनाडा में गोलीबारी के बीच फंसी भारतीय छात्रा की मौत

कनाडा में गोलीबारी के बीच फंसी भारतीय छात्रा की मौत

इस घटना ने न सिर्फ एक मासूम छात्रा की जिंदगी लील ली, बल्कि कनाडा में रह रहे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।

Google News Follow

कनाडा के हैमिल्टन शहर में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्रा की जान चली गई। मृतका की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले की हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है, जो कनाडा के मोहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त हरसिमरत बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ, जो गोलीबारी में बदल गया। फायरिंग के दौरान एक गोली हरसिमरत को लग गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा में यह सामने आया है कि एक अज्ञात शख्स काले रंग की मर्सिडीज कार से उतरकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्या की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावर की तलाश की जा रही है।

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने छात्रा की मौत की पुष्टि की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने लिखा, “हम हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मृत्यु से गहरे दुखी हैं। वह एक निर्दोष छात्रा थी, जो गोलीबारी की घटना के दौरान मारी गई। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरसिमरत दो साल पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थी। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें।

मोहॉक कॉलेज ने भी एक बयान में इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वे छात्रा के परिवार को हर जरूरी मदद देने के लिए तैयार हैं। इस घटना ने न सिर्फ एक मासूम छात्रा की जिंदगी लील ली, बल्कि कनाडा में रह रहे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

भट्टी बना मध्य प्रदेश, सूरज की तेज़ तपिश ने बढ़ाई इतनी गर्मी की रिकॉर्ड हुआ सबसे गर्म दिन !

“बंगाल में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आम हिंदू अब अपने ही राज्य में शरणार्थी बन गया है।”

CGPSC घोटाला: CBI की छापेमारी में मिले गड़बड़ी अहम सबूत, टामन सिंह समेत कई गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें