28.3 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का कॉल, ... और सुमी से निकाल लिए गए बसों...

PM मोदी का कॉल, … और सुमी से निकाल लिए गए बसों से भारतीय छात्र 

Google News Follow

पूर्वी यूक्रेन के सुमी में फंसे लगभग सात सौ भारतीयों को निकाल लिया गया है। यहां से सभी भारतीयों को पोल्टवा ले जाया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सभी भारतीयों को सुमी से सुरक्षित निकाल लिया गया है उन्हें अब पोल्टवा से भारत भेजा जाएगा। मालूम हो कि सुमी में 694 भारतीय छात्र फंसे हुए थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारतीय छात्रों को लाया गया है। इसके बाद यहां से उन्हें पश्चिमी यूक्रेन ट्रेन से लाया जाएगा। जहां से उन्हें भारत लाया जाएगा। इन छात्रों को 12 बसों से लाया गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भारतीय छात्रों को बस में बैठा लिया गया था। लेकिन, सीजफायर टूटने के कारण उन्हें नहीं निकाला जा सका था। अब तक 17 हजार भारतीयों को निकाला जा सका है।

इस बीच बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन से 50 मिनट और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से 35 मिनट बात की थी। जिसमें पीएम ने भारतीय छात्रों को लेकर चिंता जाहिर की थी और उन्हें युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से निकालने की मांग पास खाने पीने की चीजों का की थी। इसके बाद मंगलवार को दो रास्तों से भारतीयों को मानवीय गलियारों से निकाला गया। इन छात्रों को भारतीय दूतावास और रेडक्रास की मदद से 12 बसों से निकाला गया।

बता दें कि सुमी में फंसे छात्रों की के पास खाने पीने की चीजें खत्म हो गई थी। इसके अलावा ATM में कैश  खत्म हो गया था।वहां छात्रों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि दुकानों पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं ली जा रही थी। जिसकी वजह से समस्या दिन ब दिन गंभीर बनती जा रही थी।

ये भी पढ़ें 

यूक्रेन में फंसी पाक लड़की ने PM और भारतीय दूतावास को दिया धन्यवाद   

Foreign Travel: लंबे इंतजार के बाद , 27 मार्च से शुरू होगी फ्लाईट्स !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें