27.8 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमदेश दुनियासांसद निशंक ने बेटी श्रेयशी के कंधों पर सजाया सितारा, कहा, गौरव...

सांसद निशंक ने बेटी श्रेयशी के कंधों पर सजाया सितारा, कहा, गौरव का दिन    

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ उनकी बेटी ​​श्रेयसी निशंक की सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है। देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है।

Google News Follow

Related

कहा जाता है कि कोई भी पिता हर स्थिति में संतान को जीवन की बुलंदियों पर पहुंचते देखना चाहता है| और उसके लिए वह कठिन परिश्रम भी करता है| ताकि उसके उन्नति व विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके| इसी बात का अक्षरश: अनुसरण करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज का दिन उनके लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला है।

आज अंतरराष्ट्रीय म​​हिला दिवस होने के साथ उनकी बेटी श्रेयसी निशंक की सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है। देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शोसल मीडिया पर अपनी बेटी श्रेयसी निशंक का फोटो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनकी बेटी श्रेयसी को भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति मिला है, जिसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं|

यहां औसतन हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। निशंक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।

मैं देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करता हूं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी करियर के रूप में चुनाव करें और स्वयं अपने को अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

​​यह भी पढ़ें-

यूक्रेन में फंसी पाक लड़की ने PM और भारतीय दूतावास को दिया धन्यवाद   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,029फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें