29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामायूके में भारतीय महिला के साथ नस्लवादी ने किया बलात्कार;संदिग्ध CCTV में...

यूके में भारतीय महिला के साथ नस्लवादी ने किया बलात्कार;संदिग्ध CCTV में कैद!

नस्लीय पहचान के कारण किया गया बलात्कार

Google News Follow

यूनाइटेड किंगडम के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में एक 20 वर्षीय भारतीय मूल की महिला के साथ कथित रूप से नस्लीय कारणों से बलात्कार किया गया है। पुलिस ने इस घटना को ‘racially aggravated attack’ यानी नस्लीय रूप से प्रेरित हमला बताया है और संदिग्ध की तस्वीर CCTV फुटेज से जारी की है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रोनन टायरर (Ronan Tyrer) ने कहा,“यह एक युवा महिला पर बेहद भयावह हमला है। हम आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

यह घटना शनिवार को सामने आई, जब पुलिस को वॉलसाल (Walsall) के पार्क हॉल इलाके से एक सूचना मिली कि एक महिला सड़क के बीचोंबीच बेहद घबराई हुई अवस्था में बैठी है। बाद में जांच में पता चला कि उसके साथ यौन हिंसा की गई थी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज से आरोपी की तस्वीर जारी की और स्थानीय लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

अधिकारी टायरर ने कहा, “हमारी टीमें सबूत जुटा रही हैं और आरोपी की प्रोफाइल तैयार कर रही हैं ताकि उसे जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके। हम कई एंगल से जांच कर रहे हैं, लेकिन यह ज़रूरी है कि कोई भी व्यक्ति जिसने उस समय किसी संदिग्ध व्यक्ति को इलाके में देखा हो, वह आगे आए।” उन्होंने आगे कहा,“अगर आपके पास डैशकैम फुटेज या CCTV रिकॉर्डिंग है जो हमने अब तक नहीं देखी, तो वह हमारे लिए अहम सबूत साबित हो सकती है।”

यह घटना ब्रिटेन के कई नेताओं का ध्यान खींच रही है। कोवेंट्री साउथ (Coventry South) से सांसद ज़ारा सुल्ताना (Zarah Sultana) ने एक्स (X) पर लिखा,“शनिवार को पंजाबी मूल की एक महिला के साथ वॉलसाल में नस्लीय हमले के तहत बलात्कार हुआ। पिछले महीने ओल्डबरी में एक सिख महिला के साथ भी इसी तरह का हमला हुआ था। ये भयावह घटनाएं दिखाती हैं कि कैसे नस्लवाद और स्त्रीद्वेष (misogyny) एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं — जो फासीवाद और नफ़रत के बढ़ते प्रभाव से भरे हैं। हमें नस्लवाद, फासीवाद और स्त्रीद्वेष के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।”

रूलिंग लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल (Preet Kaur Gill) ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा,“यह सुनकर गहरा सदमा लगा कि वॉलसाल में एक और नस्लीय आधार पर बलात्कार की घटना हुई है। यह अत्यंत चिंताजनक है।”

इन घटनाओं के बाद ब्रिटेन में भारतीय और पंजाबी समुदायों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर ले रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें:

मन की बात में पीएम मोदी ने छठ को बताया एकता का पर्व!

नीतीश पूर्ण बहुमत के साथ फिर से बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री: आठवले​!

किताब पर ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा; मुहम्मद यूनुस की पाकिस्तान के मिलकर भारत के खिलाफ साजिश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें