28.1 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाप्रेमी के पास से भारत लौटी अंजू, क्या बच्चों के साथ पाकिस्तानी...

प्रेमी के पास से भारत लौटी अंजू, क्या बच्चों के साथ पाकिस्तानी लौटेगी?

अंजू लगभग पांच महीने बाद भारत लौटी है। भारत लौटने पर उन्हें बीएसएफ कैंप ले जाया गया,

Google News Follow
पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास गई अंजू भारत लौट आई। मंगलवार की रात को अंजू वाघा बॉर्डर से भारत में दाखिल हुई थी। अंजू लगभग पांच महीने बाद भारत लौटी है। भारत लौटने पर उन्हें बीएसएफ कैंप ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें दिल्ली भी ले जाया जा सकता है। बता दें कि, अंजू अपने पहले पति को छोड़कर पाकिस्तान में नसरुल्लाह नामक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इसके उसने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है।
 पहली तस्वीर में अंजू काला लिबास में थी और उसके चेहरे उदासी है। कहा जा रहा है कि अंजू को पूछताछ के लिए दिल्ली भी ले जाया जा सकता है। जांच एजेंसियां पूछताछ के बाद  संतुष्ट होने के बाद ही उसे घर जाने की इजाजत दे सकती है। वैसे बता दें कि अंजू के पिता और पति ने  उससे नाता तोड़ लिया है। इतना ही नहीं अंजू के पहले पति ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है। इस तरह से देखा जाए तो पहले अंजू को कानूनी प्रतिक्रिया को पूरी करनी होगी।
 मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि खुश हैं और ज्यादा और कुछ नहीं कहना चाहती है। जब अंजू से बार बार यह सवाल किया गया कि आखिर उसे भारत क्यों भेजा गया तो उसने  इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। अंजू की 15 साल की एक बेटी है और छह साल का बेटा है और फिलहाल अंजू का पति अरविंद में भिवंडी में रह रहा है। बता दें कि, इसी माह जून में  अंजू पाकिस्तान चली गई थी। उसने अपने पति को यह जानकारी नहीं दी थी वह अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा रही है।
ये भी पढ़ें  

“सर! जब हमें दूसरे देश से बचा लाते हैं ,यहां तो हम घर में थे” नेगी PM से कहा 

ठाकरे गुट के नेता दलवी गिरफ्तार, CM शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक्शन   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें