28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय आजादी के जश्न में "डूबा'' रहेगा अमेरिका का टाइम्स स्कायर,यह है...

भारतीय आजादी के जश्न में “डूबा” रहेगा अमेरिका का टाइम्स स्कायर,यह है प्लान

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। इस साल आजादी का जश्न अमेरिका के टाइम्स स्कायर पर भी देखने को मिलेगा। वहां मौजूद भारतीय प्रवासी इस साल अबतक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने की तैयारी में हैं। इस दैरान यहां बड़े पैमाने पर कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। बता दें कि भारत अपनी स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है।

आजादी के इस मौके पर फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन यानि की (FIA) न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी , और कनेक्टिकट 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर झंडा फहराएंगे। इसके साथ शुरू होने वाले दिन भर के समारोहों की होस्टिंग करेंगे। टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय झंडे के रंगों में रौशन कर दिया जाएगा। इस मौके पर 6 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, इस पोल की ऊंचाई 25 फिट होगी।
पिछले साल भी देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर FIA ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को टाइम्स स्क्वायर पर फहराया था। यह पहला मौका था जब टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था। FIA के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि हमारे संगठन ने तय किया है कि हम हर साल टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराएंगे, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन का एक अलग और विशेष महत्व है। इस मौके पर न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल तिरंगा फहराएंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर भारतीय मूल के अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी जिन्होंने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता है और 17 वर्षीय समीर बनर्जी को भी सम्मानित किया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें