29 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाइंडिगो फ्लाइट:​ ​केबिन क्रू से छेड़छाड़​, स्वीडिश नागरिक गिरफ्तार, ​जांच​ में जुटी...

इंडिगो फ्लाइट:​ ​केबिन क्रू से छेड़छाड़​, स्वीडिश नागरिक गिरफ्तार, ​जांच​ में जुटी पुलिस ​

इंडिगो एयरलाइंस ​की​ फ्लाइट में क्रू मेंबर से छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
इंडिगो एयरलाइंस की​ फ्लाइट में क्रू मेंबर से छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है| गुरुवार को एक शिकायत के बाद स्वीडन के एक नागरिक को मुंबई में बैंकॉक से इंडिगो की एक फ्लाइट में केबिन क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचा​​न 63 वर्षीय क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम के रूप में हुई है।शुक्रवार को अंधेरी अदालत में पेश किया गया।इंडिगो की​ ​ उड़ान में अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है।
बता दें कि फ्लाइट के ​अधिकारियों ने मुंबई हवाईअड्डे पर उड़ान लैंड के बाद एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा स्वीडिश नागरिक को मुंबई पुलिस ​के हवाले कर दिया​ गया। पुलिस​ के अधिकारियों बताया कि ​​आरोपी को इंडिगो एयरलाइंस की शिकायत के उन्हें​ ​गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को अंधेरी अदालत में पेश किया गया और उसी दिन जमानत दे दी गई। ​इस मामले को लेकर ​पुलिस ने अंधेरी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

कुछ दिन पहले इंडिगो में हुई थी घटना​ :  पुलिस के​ अनुसार इसकी​ जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बीते​​ तीन माह​​ में भारत में गिरफ्तार किया गया यह आठवां छेड़छाड़​ मामले का​ एयरलाइन यात्री है। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 23 मार्च कोमुंबई की सहार पुलिस ने दुबई से मुंबई की यात्रा कर रहे इंडिगो के दो यात्रियों के खिलाफ कथित रूप से नशे में धुत होने और चालक दल के सदस्यों के साथ बदसलूकी​​​​ करने का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार यात्रियों की पहचान दत्तात्रेय बापर्डेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजाके रूप में हुई थी।

मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने ​बताया कि ​मार्च​ माह​ के​ ​शुरुआत में ही​​ दो इंडिगो यात्रियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 और विमान नियमों की धारा 21,22 और 25 के तहत नशे में होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के​ ​मामले​ में ​गिरफ्तार किया था​​​पुलिस के अनुसार स्वीडिश नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, ​पुलिस की ओर से लगायी की​ धाराएं जमानती थीं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस स्टेशन से ही जमानत दे दी गई।
पुलिस के अनुसार​ ​यात्री जॉन जॉर्ज डिसूजा और दत्तात्रेय आनंद बापर्डेकर ने दुबई से इंडिगो की फ्लाइट से दुबई से मुंबई के लिए​ ​उड़ान भरने के बाद शराब पीना शुरू कर दिया। जब ​इसकी जानकारी ​केबिन क्रू को लगी​​ तो उन्होंने उन्हें फ्लाइट के अंदर शराब पीने पर प्रतिबंध की जानकारी दी। लेकिन दोनों आरोपी ​एकदम से उत्तेजित​ हो गए और अपनी सीट से उठकर​ ​नशे में ​धुत्त ​फ्लाइट के अंदर जाने लगे।
 
यह भी पढ़ें-

बेटा करोड़पति, पोता IAS​: दो वक्त की रोटी नसीब नहीं​, दादा-दादी ने ​लिखा​ सुसाइड नोट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,338फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें