30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियानेवी नगर से INSAS राइफल और कारतूस चोरी, तेलंगाना से दो सगे...

नेवी नगर से INSAS राइफल और कारतूस चोरी, तेलंगाना से दो सगे भाई गिरफ्तार!

दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ होगी।

Google News Follow

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तेलंगाना के आसिफाबाद ज़िले से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन पर मुंबई के नेवी नगर जैसे संवेदनशील रक्षा क्षेत्र से INSAS राइफल और कारतूस चोरी करने का आरोप है। पकड़े गए आरोपियों के नाम राकेश दुब्ला और उमेश दुब्ला बताए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक आरोपी अग्निपथ योजना के तहत सेना में तैनात अग्निवीर है। पुलिस ने चोरी की गई राइफल और कारतूस दोनों बरामद कर लिए हैं।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह वारदात 6 सितंबर की रात को हुई। आरोपियों में से एक नेवी की वर्दी पहनकर नेवी नगर में प्रवेश कर गया। उसने ड्यूटी पर तैनात एक नौसैनिक से कहा कि वह उसकी शिफ्ट संभालने आया है। भरोसा करके नौसैनिक ने अपनी सर्विस INSAS राइफल और कारतूस उसे सौंप दिए। आरोपी ने इन्हें बाहर फेंक दिया, जहां उसका भाई इंतज़ार कर रहा था। इसके बाद दोनों हथियार लेकर फरार हो गए और तेलंगाना भाग गए।

नक्सल इलाके में गिरफ्तारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नक्सल प्रभावित जंगलों में छिपे हुए थे। तेलंगाना पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच ने रात करीब 9 बजे सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों को दबोच लिया।

दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ होगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नेवी की वर्दी कहां से लाए और क्या इस चोरी के पीछे कोई बड़ी साजिश छुपी हुई है।

इस मामले ने नेवी नगर जैसे अति-संवेदनशील रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साधारण छलावे से हथियार चोरी होना न केवल सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है, बल्कि यह भी साफ करता है कि रक्षा प्रतिष्ठानों की निगरानी और सतर्कता में खामियां हैं।

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसने सुरक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया है। आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

50% भारतीय हेल्दी एजिंग कर रहे, 71% टेक से फिट रह रहे!

नेपाल हिंसक प्रदर्शन: जर्मन पर्यटक बोले, “मारे जा रहे निर्दोष लोग”

कतर के दोहा पर इजरायल का हवाई हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें